Monday, 16 November 2015

जीओ गीता शांति सदभाव प्रार्थना

परम पूज्य महामंडलेशवर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानान्द जी द्वारा प्रेरित जीओ गीता की शांति सदभाव प्रार्थना:
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर।
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर।
सत्य मार्ग के बन कर साधक,
बढ़ते रहे सदा कर्त्तव्य पथ पर।
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर।
ना घबराएं, ना उकताएं,
ऐसा साहस विश्वास दो भर।
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर।
मिट जाऐ विषाद छा जाए आह्लाद,
सुख शांति सद्भावना हो घर घर।
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर।
युक्त हो शुद्ध हो आहार व्यवहार,
याद बनी रहे प्रभु तेरी हर पल।
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर।
भारत माता का मान बढ़ाएं,
जीओ गीता की प्रेरणा पाकर।
हे योगेश्वर हे परमेश्वर,
ऐसी कृपा प्रभु हम सब पे कर